Likhe Jo Khat Tujhe Hindi Lyrics
Credits:
Vocals – Sanam Puri
Guitar – Samar Puri
Bass – Venky S
Drums – Keshav Dhanraj
Editor: Samar Puri
Second Camera: Yogesh Narang
Lightning : Ravi Khandale
Costume Stylist: Blossom Lalwani
Make Up & Hair: Amit & Atif
Original song credits:
Film: Kanyadaan
Song: Likhe Jo Khat Tujhe
Artist: Mohd. Rafi
Music Director: Shankar Jaikishan
Lyricist: Neeraj
Likhe Jo Khat Tujhe Hindi Lyrics
लिखे जो ख़त तुझे
वो तेरी याद में हज़ारों रंग के नज़ारे बन गए
सवेरा जब हुआ तो फूल बन गए
जो रात आई तो सितारे बन गए
लिखे जो ख़त तुझे…
कोई नग़मा कही गूँजा, कहा दिल ने ये तू आई
कहीं चटकी कली कोई, मैं ये समझा तू शरमाई
कोई खुशबू कहीं बिखरी, लगा ये ज़ुल्फ़ लहराई
लिखे जो ख़त तुझे
वो तेरी याद में हज़ारों रंग के नज़ारे बन गए
सवेरा जब हुआ तो फूल बन गए
जो रात आई तो सितारे बन गए
लिखे जो ख़त तुझे…
फ़िज़ा रंगीं, अदा रंगीं, ये इठालाना, ये शरमाना
ये अंगड़ाई, ये तनहाई, ये तरसाकर चले जाना
बना देगा नहीं किस को जवाँ जादू ये दीवाना
लिखे जो ख़त तुझे
वो तेरी याद में हज़ारों रंग के नज़ारे बन गए
सवेरा जब हुआ तो फूल बन गए
जो रात आई तो सितारे बन गए
लिखे जो ख़त तुझे…
जहाँ तू है वहाँ मैं हूँ, मेरे दिल की तू धड़कन है
मुसाफ़िर मैं तू मंज़िल है, मैं प्यासा हूँ तू सावन है
मेरी दुनिया ये नज़रें हैं, मेरी जन्नत ये दामन है
लिखे जो ख़त तुझे
वो तेरी याद में हज़ारों रंग के नज़ारे बन गए
सवेरा जब हुआ तो फूल बन गए
जो रात आई तो सितारे बन गए
लिखे जो ख़त तुझे…
Likhe Jo Khat Tujhe
Likhe Jo Khat Tujhe Hindi Lyrics
Likhe Jo Khat Tujhe Hindi Lyrics
Read More Lyrics Here
aasman mein jaise badal ho rahe hain